Breaking News

सलेमपुर /देवरिया – उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहनाग के बच्चों ने अपने प्रतिभा का लहराया परचम

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय

IMG 20250404 WA0011

सलेमपुर ,देवरिया। जनपद के उच्च प्राथमिक विद्यालय में चर्चित विद्यालय सोहनाग के तीन बच्चों ने पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजकीय आश्रम पद्धति सर्वोदय विद्यालय की कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। ये बच्चे आगे की पढ़ाई छात्रावास में रहकर पूरी करेंगे, जिसका सारा खर्चा प्रदेश सरकार उठाएगी। विद्यालय परिसर में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित कर इन बच्चों व उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी सलेमपुर रामप्यारे राम ने कहा कि यह विद्यालय अपने बेहतर शिक्षा व्यवस्था के चलते पूरे जनपद में हमेशा बेहतर स्थान प्राप्त करता है।यहां के बच्चों ने एक इतिहास कायम किया है।इनसे सीख लेने की जरूरत है। प्रधानाध्यापक जयकिशुन ने बताया कि विद्यालय के तीन बच्चों शुभम प्रताप, अरुण कुमार और अंश कुमार ने सर्वोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। सफल हुए बच्चों और उनके अभिभावकों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर प्रधानाध्यापक जयकिशुन अध्यापक धीरेन्द्र द्विवेदी, रविप्रकाश, रणविजय सिंह, रंजना श्रीवास्तव, रविप्रताप सिंह ने सम्मनित किया। इस अवसर पर बरकत अली, प्रमोद पांडेय, रवींद्र प्रसाद, सरोज भारती, प्रदीप प्रसाद, उमा, रामदानी, ज्ञान्ती आदि अभिभावक उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261005 WA0005

देवरिया – चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। गौरीबाजार पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले …