Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 21 at 7.29.15 PM

विपक्ष की सरकारों के समय में साम्प्रदायिक तनाव और कर्फ्यू थी आम बात : डा दिनेश शर्मा

ibnnewsलखनऊ

लखनऊ / हाथरस। जनपद हाथरस में प्रवेश करते समय भाजपा की जनविश्वास यात्रा में उमडे जन सैलाब को जनता में भाजपा के प्रति बढते व मजबूत होते भरोसे का परिचायक बताते हुए उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले साढे चार साल में विकास की नई इबारत लिखी जबकि विपक्ष ने साम्प्रदायिकता की इबारत लिखी थी। पहले जिलों में साम्प्रदायिक तनाव और कर्फ्यू आम बात होती थी। पहले गांवों में बिजली का आना खबर होती थी पर अब बिजली का जाना खबर बनती है। हर घर नल से पानी  देना सरकार का संकल्प है। डा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि यूपी + योगी उपयोगी हैं पर भाजपा के कार्यों व कानून के राज से परेशान लोग उन्हें अनउपयोगी बता रहे हैं। मुख्यमंत्री उन लोगों के लिए अनउपयोगी हैं जो अराजक तत्व हैं और साम्प्रदायिकता फैलाकर दंगे कराना चाहते हैं। जो बहनो का अपमान करने के साथ ही विकास कार्यों में बाधा डालना चाहते हैं उनके लिए योगी जी अनउपयोगी हैं। उन्होंने कहा कि योगी ही उपयोगी हैं बाकी सब अनउपयोगी   हैं।

जन विश्वास यात्रा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि साढे चार साल में विकास की नई गाथा लिखी गई है। यहां उपस्थित अपार जनसमूह का एक संदेश यह भी है कि विपक्ष एकजुट होकर भी भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकता है। उनका कहना था कि एक तरफ भाजपा है तो दूसरी ओर बाकी दलों का दलदल है। इस दलदल से बचकर रहना है।  विपक्ष ने ना तो विकास किया है और ना ही कोरोना के समय में जनता की कोई मदद की है। अगर गूगल में सर्च भी  किया जाए तो इनके किसी नेता की कोई फोटो कोरोना काल में जनता की मदद करते हुए नहीं मिलेगी। जब भाजपा के नेता कोरोना के समय में जनता की मदद कर रहे थे  उस समय वे घरों मंे छिपे बैठे थे। वैक्सीन को लेकर भी झूठ फैलाने में विपक्ष पीछे नहीं रहा है। वैक्सीन को भाजपा की वैक्सीन तक कहा गया। आज यूपी में कोरोना काबू में है क्योंकि वैक्सीन ने प्रदेश के लोगों को सुरक्षित किया है।
उन्होंने कहा कि विकास भाजपा का वायदा है।इसके आधार पर सूबे की दशा व दिशा में बदलाव पार्टी का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को पूरा करने  तथा प्रदेश को गुन्डाराज और माफियाराज से दूर रखने के लिए संकल्पबद्ध होकर आगे बढना है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जब भाजपा सत्ता में नहीं थी तब विपक्ष तमाम तरह के तंज कसता था। कहा जाता था कि धारा 370 हटाई गई तो कश्मीर पाकिस्तान में मिल जाएगा। राम मंदिर निर्माण को लेकर भी पार्टी पर असत्य कहने का आरोप लगता था तीन तलाक को समाप्त करने को लकर भी तमाम बाते की गईं। इसके विपरीत भाजपा ने सत्ता में आने के बाद अपने हर वायदे को निभाया है। कश्मीर से 370  की समस्या  को प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश के गृहमंत्री अमित शाह ने  मात्र 70 मिनट में हल कर दिया। वहां पर शान्ति बनी रही और पतंगा भी पर नहीं मार पाया। लाल चौक जहां पर तिरंगा फहराना सपना होता था वहां तिरंगा भी फहराया गया और वन्दे मातरम भी गाया गया।   यही बदलता हुआ भारत है। आज काशी में 5 लाख स्क्वायर फीट से अधिक क्षेत्र में बाबा का भव्य कारीडोर बना है जो दुनिया की धरोहर बन गया है। आज गंगा के घाटों पर मनती देवदीपावली से मनोरम दृश्य  उत्पन्न हो रहा है। काशी की संस्कृति के पुनर्जीवन से साथ वहंा पर आधुनिकीकरण भी हो रहा है। अब अयोध्या में दीपावली पर आज वहीं दृश्य देखने के मिलता है जो किताबों में पढा है। सरयू का तट दीपों से जगमगता है। इन कार्यों से लगता है कि देश व प्रदेश में आज भारत की संस्कृति का प्रतिपादन करने वाली सरकार है। भगवान कृष्ण की नगरी में रंगोत्सव से संस्कृति को सहेजने के साथ ही विकास की नई यात्रा भी जारी है। आज भारत की संस्कृति के प्रतिपादन के साथ विकास की गंगा बहाने वाली सरकार सत्ता में है।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में कांवड यात्रा पत्थर बरसना आम बात थी। राम लीला से लेकर दुर्गा पूजा आदि के समय में कफ्र्यू  लग जाया करता था। त्योहार तनाव में मनाए जाते थे पर अब एंसा नहीं है। कांवड यात्रा पर पत्थर नहंी फूल बरसते हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने जनता से जो भी वायदा किया उससे अधिक काम करके दिखाया है। 250 माध्यमिक विद्यालय , 77 डिग्री कालेज , 12 विश्वविद्यालय   शिक्षा के क्षेत्र में हुए कार्यों की गवाही दे रहे हैं। हर क्षेत्र में इसी प्रकार से कार्य हुए है। पिछली सरकारों के समय में विकास के लिए तरसने वाले क्षेत्रों में भी विकास की गूंज सुनाई दे रही है। पिछली सरकार ने एक आधा अधूरा एक्सप्रेस वे बनवाया तो उसके प्रचार का काफी ढोल पीटा गया  था। आज प्रदेश में पांच पांच एक्सप्रेस वे बन रहे हंै।बुन्देलखण्ड की सूरते हाल बदलने के लिए डिफेन्स कारीडोर पर तेजी से काम हो रहा है। पिछली सरकारों में  होने वाली अराजकता के चलते निवेशक यूपी में निवेश करने से कतराते थे। भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में निवेश के लिए साढे चार लाख करोड के निवेश प्रस्ताव आए हैं।  तीन लाख करोड के निवेश प्रस्ताव तो धरातल पर उतर रहे है। प्रदेश में युवाओं के लिए 2 करोड रोजगार के अवसर लघु उद्योग के जरिए तथा साढे चार लाख को सरकारी नौकरी मिली है। करीब साढे तीन लाख  लोगों की संविदा पर भर्ती हुई है। जेवर का एयरपोर्ट विकास की नई कहानी लिखने जा रहा है।
जनपद हाथरस में आज की जनविश्वास यात्रा का नेतृत्व तथा जनसभा को संबोधित डॉ दिनेश शर्मा उपमुख्यमंत्री ने किया। सांसद श्री राजवीर सिंह, सांसद श्री दिलेर, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, सीमा उपाध्याय विधायक, हरिशंकर माहौर आदि भी उपस्थित थे। हजारों गाड़ियों के काफिले के साथ विशाल जनसैलाब जन विश्वास यात्रा का स्वागत कर रहा था दर्जनों जगह नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *