Breaking News

प्रशासनिक सुधार विभाग की टीम ने जालोर के बाद भीनमाल में दूसरे दिन किया औचक निरीक्षण

 

दो दिन से जयपुर की टीमें निरीक्षण पर आई हुई… फिर भी भीनमाल में समय पर नहीं आए 2 अधिकारी, 12 कर्मचारी

मनीष दवे IBN NEWS

भीनमाल :–जालोर के बाद मंगलवार को भीनमाल उपखंड मुख्यालय पर प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग की टीम ने दबिश दी। स्थानीय उपखंड कार्यालय में निरीक्षण के लिए पहुंची। इस दौरान 2 अधिकारी एवं 12 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। लापरवाही बरतने वाले ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की रिपोर्ट उच्च स्तर पर प्रस्तुत की जाएगी।

IMG 20211222 WA0000

जानकारी के अनुसार मंगलवार को प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग के प्रमुख शासन सचिव अश्विनी भगत के निर्देशों पर प्रशासनिक सुधार विभाग की टीम शासन उप सचिव भंवरसिंह सोलंकी के नेतृत्व में राज्य स्तरीय दल के केके मंगल, विष्णु शर्मा, मो. वकील एवं शिव कुमार ने सुबह 9:40 से 10 बजे तक उपखंड एवं तहसील स्तर के विभिन्न राजकीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसील स्तर पर स्थित कार्यालयों की संधारित 20 उपस्थिति पंजिकाएं मौके पर ही जब्त की गई। उक्त कार्यालयों के कुल 15 राजपत्रित में से 2 अधिकारी एवं 144 अराजपत्रित में से 12 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की रिपोर्ट उच्च स्तर पर प्रस्तुत की जाएगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *