Breaking News

मातृशक्तियो का सामुहिक दुर्दुरिया अनुष्ठान का ग्राम नेवरा में हुआ आयोजन

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

11/11/2021 नेवरा अयोध्या – सैकड़ो मातृ शक्तियों का सामूहिक दुरदुरिया अनुष्ठान समूचे समाज व क्षेत्र लिए निश्चित ही कल्याणकारी साबित होगा।ऐसे धार्मिक अनुष्ठान सामूहिकता एवं भारतीय संस्कृति को जागृत करते हैं।यह बाते सार्वजनिक उपक्रम एव निगम संयुक्त समिति विधानसभा उत्तर प्रदेश के सभापति व विधायक रामचंद्र यादव ने कही।
वे बतौर मुख्य अतिथि गुरुवार को नेवरा में सत्या की अगवाई में व्यापारी समाज द्वारा आयोजित दुरदुरिया अनुष्ठान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

कहा कि ऐसे जनकल्याणकारी धार्मिक अनुष्ठान हमारी संस्कृति एवं परंपरा के परिचायक है।मातृशक्ति बहुत बड़ी शक्ति है।जब पुरुष और मातृशक्ति मिलकर चतुर्भुजी हाथों से कोई काम करते हैं तो निश्चित मनोकामना पूर्ण होती है।उन्होंने कहा कि जहां नारियों की पूजा एवं सम्मान होता है वहां देवताओं का वास होता है।इस मौके पर भाजपा नेता तेज तिवारी,निर्मल शर्मा, समाजसेवी अश्वनी यादव, भीम सिंह,पंकज जायसवाल,सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

विद्यालय में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले छात्र छात्राओ को किया गया सम्मानित

  मीरजापुर। जय हिन्द विद्या मंदिर इंटर कालेज अहरौरा सर्वाधिक अंक हासिल कर जनपद स्थान …