
Ibn24×7news
महराजगंज
आज दिनाँक 25 मार्च 2022 को क्षेत्राधिकारी निचलौल डी.के. उपाध्याय द्वारा चौकी शीतलापुर व चौकी लक्ष्मीपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।क्षेत्राधिकारी निचलौल द्वारा चौकी के बैरिक,शौचालय और मेस आदि का निरीक्षण करते हुए उनको सुव्यवस्थित व साफ-सफाई से रखने हेतु निर्देशित किया गया तथा जहां कहीं भी कमियां पायीं गयीं तो सम्बन्धित को सख्त हिदायत देते हुए त्वरित सुधार करने के निर्देश दिये गये । चौकी क्षेत्र में पुरानी रंजिशों का चिन्हांकन कर निरोधात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । चौकी शीतलापुर व चौकी लक्ष्मीपुर के बार्डर से सटे होने के कारण बार्डर पर निरन्तर गश्त व निगरानी की आवश्यकता होती है । इन क्षेत्रों में निरन्तर गश्त व सघन चेकिंग अभियान चलाकर निरन्तर चेकिंग की जाती है । क्षेत्राधिकारी द्वारा उपर्युक्त बिन्दुओं को ध्यान में रखकर चौकी प्रभारियों एवं समस्त कर्मचारियों को बार्डर क्षेत्रों से होने वाली तस्करी व अन्य अपराधों को रोकने हेतु पैनी नजर रखने एवं मुखबिरों की मदद लेकर अपराधियों पर लगाम लगाने हेतु निर्देशित किया गया । आकस्मिक निरीक्षण के दौरान दोनो ही चौकियों के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
Check Also
एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान
Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …