Breaking News

बीए एलएलबी प्रवेश कार्यक्रम में हुआ बदलाव

 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा छात्र हित में एक दिन पूर्व घोषित बीए एलएलबी प्रवेश कार्यक्रम में संशोधन किया है। साथ ही काउंसिलिंग को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है।
बीए एलएलबी में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को मेरिट के मुताबिक हाईस्कूल और इंटर का अंकपत्र, अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण होने के पश्चात चरित्र प्रमाण पत्र, इंटरनेट के माध्यम से जारी जाति प्रमाण पत्र(ओबीसी के अभ्यर्थियों को क्रीमिलेयर में न होने की जाति प्रमाण पत्र), एससी और एसटी संवर्ग के अभ्य‌‌र्थियों को इंटरनेट के माध्यम से जारी अद्यतन प्रमाण पत्र, एनसीसी इत्यादि के समस्त मूल प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां, तथा सभी प्रमाण पत्रों की दो दो छायाप्रतियां लाना अनिवार्य है।
बीए एलएलबी प्रवेश समन्वयक ने बताया कि सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए इंटर या समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 45 फीसदी अंक, ओबीसी के लिए 42 फीसदी, एसीसी/ एसटी संवर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 40 फीसदी अंकों के उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही संबंधित अभ्यर्थी की आयु एक जुलाई 2021 तक 22 वर्ष या इससे अधिक नहीं होनी चाहिए। प्रवेश के समय अभ्यर्थियों को ड्राफ्ट लेकर आना भी अनिवार्य है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *