रिपोर्ट ब्यूरो
गोरखपुर। आज दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महारानी लक्ष्मीबाई छात्रावास व गोरखपुर महिला वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में वीरांगना दिवस का आयोजन किया गया
इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रुप में प्रो. नंदिता सिंह उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. सुनीता मुर्मू अभिरक्षिका महारानी लक्ष्मीबाई छात्रावास ने की। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम कुलगीत व स्वागत गीत के द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया तत्पश्चात सुभद्रा कुमारी चौहान की कविता खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी का पाठ किया गया। इसके साथ ही महारानी लक्ष्मी बाई पर विभिन्न छात्राओं व अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए। इसके अतिरिक्त अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी संपन्न हुए। इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग की सीनियर प्रो. शिखा सिंह तथा छात्रावास अधिक्षिकाए, डॉ. तूलिका डॉ. आरती व डॉ. रंजन लता भी उपस्थित रहीं।डॉ. तूलिका व डॉ. रंजन लता ने धन्यवाद ज्ञापन किया। सभी छात्रावास के कर्मचारी गण व सभी छात्राओ ने भी बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।