Breaking News

शांतिपूर्ण ढंग से घरों में रह कर ईद मनाए- रत्नेश सिंह( सीओ गोरखनाथ/अपराध)

किसी को भी बेवजह सड़को पर निकलने की इजाजत नही है हर एक पॉइंट पर पुलिसबल के जवान मौजूद रहेगे।

सभी लोग कानून का पालन करेंगे कानून तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही- सीओ

 

रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव

 

गोरखपुर। कल पूरे देश मे ईद का त्योहार बनाया जाएगा लेकिन इस बार ईद का त्योहार थोड़ा अलग तरीके से मनाना होगा क्योकि कोरोना की दूसरी लहर ने न जाने कितने घरों के चिराग बुझा दिए है लोगो ने इस बार कोरोना की दूसरी लहर में वो मंजर देखा है जिसकी कभी किसी ने कल्पना नही की थी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए 17 मई तक के लिए आंशिक कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है साथ ही किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक घरों से निकने की इजाजत नही है अब कल यानी 14 मई को ईद का त्योहार है और मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज़ अदा करते है लेकिन इस बार ऐसा नही होगा जिला प्रशासन ने अपील किया है की अधिक से अधिक लोग घरों में ही ईद की नमाज़ पढ़े और इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पिछले कई दिनों ने कड़ी मेहनत करता हुआ नज़र आ रहा है।  गोरखनाथ इलाका मुस्लिम बाहुल्य माना जाता है यहाँ पर गोरखनाथ रसूलपुर हुमांयुपुर चक्सा हुसैन जमुनाहियाबाग अहमदनगर नैरंगाबाद आदि इलाको में मुस्लिम समुदाय के लोग के बीच क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ/अपराध रत्नेश सिंह और थाना प्रभारी गोरखनाथ रामाज्ञा सिंह के द्वारा कड़ी मेहनत किया जा रहा है इन इलाकों के सैकड़ो संभ्रात लोगो से संपर्क किया गया मस्जिदों के इमामो से मिला गया और सभी से घरों में ईद की नमाज़ पढ़ने के लिए तैयार किया गया इसमें सीओ गोरखनाथ रत्नेश सिंह ने कड़ी मेहनत किया लगातार कई दिनों से वो इन इलाकों में भर्मण करते रहे सभी से मिलते रहे और यही वजस रही कि लोगो ने मस्जिदों से ऐलान किया कि ईद की नमाज़ अधिक से अधिक लोग घरों में ही पढ़े क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रत्नेश सिंह ने खबर फ़ास्ट टीवी से बात करते हुए कहा कि सभी लोग अपने अपने घरों में ईद की नमाज़ अदा करेंगे साथ ही कोविड 19 का पूरा पालन करेंगे सभी को ईद की शुभकामनाएं। गोरखनाथ और शाहपुरा इलाको में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगी सभी लोग लक डाउन का पालन करेंगे किसी को भी बेवजह सड़को पर निकलने की इजाजत नहो है कानून का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से घरों में रहकर ईद मनाए। जो भी नियम विरुद्ध पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *