Breaking News
IMG 20211025 080010 1

व्रत रखकर महिलाओं ने चंद्र देव को अर्घ्य देकर करवाचौथ पर की पति के दीर्घायु होने की कामना

Ibn टीम न्यूज़
सिसवा बाजार महराजगंज
सिसवा नगर पालिका परिषद व ग्रामीण क्षेत्रों में करवाचौथ पर्व के उपलक्ष्य में रविवार की रात व्रती महिलाओं ने चंद्रदेव को अर्घ्य देकर पति के दीर्घायु होने की कामना की।

करवाचौथ पर्व पर सुहागिन व्रती महिलाएं प्रातः से पूरे दिन निराजल व्रत रहीं। संध्याकाल में वे मंदिरों/घरों में पूजा-अर्चना व कथा के उपरांत छतों पर चंद्रदेव के उदय होने की प्रतीक्षा करती नज़र आईं। चंद्रदेव के उदयमान होते ही व्रती महिलाओं ने अर्घ्य देकर सदा सुहागिन रहने की कामना की।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *