Breaking News

बृजमनगंज में बेखौफ धड़ल्ले से चल रहे हैं तेज सैलेंसर वाले बुलेट,लोगो में दहशत

Ibn24×7news
बृजमनगंज महराजगंज
जनपद महराजगंज के बृजमनगंज में इन दिनों पुलिस प्रशासन का कोई भी खौफ बाइक स्टैंड उपद्रवियों में नहीं हैं तभी तो वे बेखौफ होकर तेज आवाज में बुलेट चला रहे हैं।उपद्रवियों का इस तरह मनोबल बढ़ा हुआ है कि इन दिनों सड़कों पर इस तरह स्टैंड कर रहे हैं की रोड पर चलने से आम आदमी डरने लगे हैं। जब भी फटफटिया की आवाज सुनाई देती है, लोग रोड छोड़कर दूर हो जाते हैं। इन बाइक स्टैंडबाजो का खौफ इस कदर बढ़ गया है कि लोग रोड पर आने से भी डर रहे हैं फटफटिया में जो पटाखे की आवाज निकलती है सुनने वाले की हृदय की गति बढ़ जाती है और कानो पर हाथ लगाना पड़ रहा है। तेज गति से रोड पर बाइक चलाते हुए बहादुरी बाजार से बृजमनगंज तक तीन से चार बार दौड़ आते हैं जिससे लोगों में काफी दहशत है ।रोड पर स्टैंड बाजी करने से एक्सीडेंट का भी खतरा बना हुआ है, किसी दिन ये स्टैंडबाज बड़े एक्सीडेंट को अंजाम देंगे। क्या पुलिस किसी बड़े एक्सीडेंट का इंतजार कर रही है कि जब कोई बड़ा एक्सीडेंट हो जाएगा तभी पुलिस कोई कार्रवाई करेगी? अब देखना यह है कि कब पुलिस प्रशासन इन पर शिकंजा कसती है?रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *