Breaking News
IMG 20220603 160756

निशुल्क राशन वितरण अब दस जून तक

Ibn24×7news
महराजगंज
जिला पूर्ति अधिकारी महराजगंज ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जनहित में जनपद महराजगंज के समस्त राशनकार्डधारकों को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत माह मई 2022 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न माह जून 2022 दिनांक 02.06.2022 से दिनांक 10.06-2022 के मध्य निःशुल्क वितरित किया जायेगा।अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 20 किग्रा गेहूँ व 15 किग्रा चावल का निःशुल्क वितरण किया जाएगा, जबकि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 03 किग्रा गेहूँ व 2 किग्रा चावल का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

उक्त वितरण दिवस में उचित दर की दुकानों पर खाद्यान्न वितरण का कार्य प्रातः 600 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक सुनिश्चित किया जायेगा। उचित दर विक्रेताओं द्वारा वितरण के दौरान कोविड प्रोटोकाल का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। मोबाईल के ओटीपी के माध्यम से वितरण की अंतिम तिथि दिनांक 10.06.2022 रहेगी। राशनकार्डधारको से अपील की है कि विक्रेताओं को अपेक्षित सहयोग प्रदान कर कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए नियमानुसार आवश्यक  खाद्य सामग्री प्राप्त करने का कष्ट करें।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0014

देवरिया – एम्बुलेंस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर डीएम व एसपी ने परिजनों से मिलकर जताया शोक, बंधाया ढांढस

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता   देवरिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस दुर्घटना में चार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *