Breaking News

प्रॉपर्टी को लेकर की गई पिता की हत्या भाइयों ने लगाया आरोप जांच में जुटी पुलिस

घटनास्थल का एसपी नार्थ व सीओ चौरीचौरा ने किया निरीक्षण

 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। बेटी के घर गए बुजुर्ग पिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता की मौत के बाद उनके बेटे ने अपनी बहनों पर प्रापर्टी को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की पड़ताल शुरू कर दी ग्रामीणों ने सामान्य मौत होना बताया पहले से बुजुर्ग की तबीयत खराब चल रही थी। घटना चौरीचौरा इलाके के मुंडेरा बाजार वार्ड संख्या तीन की है।बेटी के घर हुई पिता की मौत मुंडेरा बाजार वार्ड संख्या तीन की रहने वाली बेटी निर्मला देवी पत्नी जयनाथ झंगहा इलाके के हरिलवा में किराए के मकान लेकर रहती थी। शनिवार की शाम निर्मला ने अपने पिता रामनाथ (85) को दूसरी बेटी चन्द्रकला देवी पत्नी पारस नाथ ने निर्मला के घर भेज दिया।

मंगलवार की देर रात मे रामनाथ की संग्दिघ परिस्थितियों मे मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद बताया जा रहा है। सूचना पाकर एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी व सीओ जगत कन्नौजिया मौके पर पहुंचे और शव को पीएम के लिए भेज दिया।मृतक रामनाथ निवासी ग्राम राजी जगदीशपुर थाना झंगहा के नाम से गांव मे रोड पर डेढ कट्ठा जमीन व मकान है। जिसे लेकर बेटी और बेटे मे विवाद चल रहा था। शनिवार को डेढ कट्ठा जमीन को बेटी चन्द्रकला ने अपने बेटे उपेन्द्र के नाम से वरासत करा लिया। इसके बाद घर की जमीन को गांव के लल्लन धोबी को बैनामा कर दिया।

इसी प्रॉपर्टी को लेकर बेटे अरविंद और बेटी चन्द्रकला व निर्मला के बीच विवाद चल रहा था। बुजुर्ग के बेटे अरविंद का आरोप है कि बहन चन्द्रकला ने भूमि वरासत के बाद पिता को मार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि उसे पिता से मिलने नहीं देती थी। चौरीचौरा पुलिस ने 24 जुलाई को अरविंद कुमार, चन्द्रकला, निर्मला देवी व मालती देवी का शांतिभंग में चालान किया था। सभी लोगों से एसडीएम ने शपथ पत्र लिया था कि कोई सम्पति से छेडछाड नहीं करेगा। आरोप है कि शनिवार को चन्द्रकला साहनी ने अपने बेटे उपेन्द्रनाथ के नाम मकान वसीयत करा लिया। डेढ कट्ठा जमीन लल्लन धोबी से हाथ बेच दिया और इसके बाद पिता की हत्या कर दी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *