Breaking News

Breaking: ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

 

रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

फतेहगंज पश्चिमी -गुरुवार की सुबह के समय ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई पुलिस ने शवको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।जानकारी के अनुसार गॉंव सतुईया खास निवासी गेंदनलाल उम्र 48 वर्ष टहलने गये थे। वह टहलते हुये क्रॉसिंग तरफ पहुँच गये,क्रॉसिंग से चंद कदम दूरी पर डाउन लाइन पर अचानक ट्रेन आ गई3

 

उसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पर बरेली भेज दिया।घर पर गेंदनलाल की मौत सूचना दी तो घर में मौत की खबर सुन कोहराम मच गया है। मृतक गेंदलाल के परिवार में पत्नी शीला देवी के 5 पांच लड़के एक लड़की है दो बच्चों की शादी हो गई है.

दूसरी घटना धनेटा क्रॉसिंग पर बुधवार रात्रि में घटी जिसमें एक अज्ञात युवक की अपलाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस और जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर बरेली भेज दिया एस आई संजीव कुमार ने बताया मृतक भिकारी सा लग रहा है मृतक की उम्र लगभग 18 वर्ष है।जिसकी सनख्त नही हो सकी लोगों ने बताया यह भीख मांगते हुए देखा था।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *