Breaking News
WhatsApp Image 2024 03 28 at 6.16.00 PM

ब्रेकिंग न्यूज मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्माWhatsApp Image 2024 03 28 at 6.16.00 PM

बीकापुर उप जिलाधिकारी ध्रुव खड़िया ने गुरुवार को तहसील परिसर से मतदाता जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । यह जागरूकता रैली बीकापुर कस्बा बाजार सहित आसपास के बाजारों और गांव में जाकर मतदाताओं को जागरुक करते हुए शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की । तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि इस जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। बताया कि लोकसभा फैजाबाद क्षेत्र के जिन क्षेत्रों में मत प्रतिशत पिछले चुनाव में काफी कम था वहां पर खासकर लोगों को निर्भय होकर मतदान करने तथा मतदान में महिलाओं को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने तथा शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई। इस मौके पर नायब तहसीलदार रामखेलावन , खंड विकास अधिकारी , एडीओ आईएसबी बद्री प्रसाद पांडेय , ग्राम विकास अधिकारी शुभम शुक्ला , पेशकार कमल नयन सिंह के अलावा विधिक सेवा प्राधिकरण के वालंटियर हरिओम वर्मा , अश्वनी तिवारी सहित तमाम लोग शामिल रहे ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *