Breaking News
WhatsApp Image 2024 03 28 at 9.13.16 PM

ब्रेकिंग न्यूज रामनवमी से तीन दिन पूर्व बदलेगी व्यवस्था, 24 घंटे होगे रामलला दर्शन

 

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
अयोध्या।WhatsApp Image 2024 03 28 at 9.13.16 PM
रामनवमी में रामलला के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। जिसको लेकर प्रमुख सचिव भारत सरकार अजय कुमार भल्ला, प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र तथा डीजीपी प्रशांत कुमार गुरूवार को रामनगरी पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर परिसर में अधिकारियों व ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ रामनवमी की तैयारियों पर मंथन किया। लगभग दो घंटे चली बैठक में क्लाउड मैनेजमेंट, ट्रैफिक डाइवर्जन, सुगम दर्शन की व्यवस्था, साफ-सफाई, चिकित्सा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि राम नवमी के तीन दिन पूर्व से 24 घंटे राम लला का दर्शन होगा। केवल भोग के समय दर्शन की व्यवस्था नही होगी। आरती के समय मंदिर खुला रहेगा। जिससे ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को दर्शन कराया जा सके। उन्होंने बताया कि रामनवमी को लेकर अयोध्या के मंदिरों में क्या व्यवस्था रहेगी इसको लेकर बैठक में चर्चा की गई।

ट्रैफिक डाइवर्जन को रेखांकित किया गया है।
उन्होंने बताया कि रामनवमी से पूर्व राम मंदिर से लेकर सुग्रीव किला तक बैरीकेटिंग की जाएगी। यात्रियों व श्रद्धालुओं के लिए शेड की व्यवस्था की जाएगी। पानी की व्यवस्था ट्रस्ट की ओर से की जा रही है।

रामनवमी पर भारी भीड़ आने का अनुमान है। तुलसी उद्यान में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे है। तो रामनवमी तक संचालित रहेंगे। इसके अतिरिक्त ट्रस्ट की तरफ से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के आवागमन के मार्ग पर दृष्टि रखी जाएगी। कितने श्रद्धालु आए तथा कितने लोगों को दर्शन कराने की क्षमता है इसको देखते हुए आगे व्यवस्था तय की जाएगी। रामनवमी पर लगभग 15 लाख लोगों की आने की संभावना है। जिसकी सही अनुमान तो दर्शन के बाद ही लगाया जा सकता है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *