Breaking News
WhatsApp Image 2025 04 02 at 6.35.43 PM

ब्रेकिंग न्यूज: दर्शननगर रेलवे ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू

अयोध्या ब्यूरो | कामता शर्माWhatsApp Image 2025 04 02 at 6.35.43 PM

अयोध्या: दर्शननगर रेलवे क्रॉसिंग पर बने ओवरब्रिज से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। अयोध्या-अंबेडकर नगर राजमार्ग पर स्थित यह ओवरब्रिज फतेहगंज रेलवे क्रॉसिंग के बाद दूसरा महत्वपूर्ण पुल है, जिसे बिना औपचारिक लोकार्पण के बुधवार से खोल दिया गया।

614 मीटर लंबे और 15 मीटर चौड़े इस फोरलेन ओवरब्रिज की कुल लागत 104.46 करोड़ रुपये है। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक रोहित अग्रवाल के अनुसार, प्रतिदिन इस पुल से 20 हजार वाहनों का आवागमन संभव होगा। ओवरब्रिज चालू होने से दर्शननगर रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से निजात मिल सकेगी।

निर्माण कार्य और चुनौतियाँ

सेतु निगम के अनुसार, ओवरब्रिज का निर्माण कार्य नवंबर 2021 में शुरू हुआ था। बाउंड्रीवाल निर्माण को लेकर विवाद के कारण कार्य में विलंब हुआ, जिसे जिला प्रशासन के सहयोग से कम समय में सुलझा लिया गया।

मोदहा ओवरब्रिज पर कार्य जारी

दर्शननगर ओवरब्रिज के बाद अब मोदहा रेलवे क्रॉसिंग का ओवरब्रिज सबसे महत्वपूर्ण परियोजना है। यह ओवरब्रिज 740 मीटर लंबा होगा और इसकी अनुमानित लागत 209 करोड़ रुपये है। निर्माण कंपनी को इसे दिसंबर 2025 तक पूरा करने की डेडलाइन दी गई है।

सरकारी कार्यालयों और कचहरी के समय मोदहा क्रॉसिंग पर भारी जाम की समस्या रहती है, जिससे आवागमन बाधित होता है। ट्रेन गुजरने के दौरान आधे घंटे तक ट्रैफिक प्रभावित रहता है। इस ओवरब्रिज के पूरा होने से शहर को बड़ी राहत मिलेगी।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …