Breaking News

ब्रेकिंग न्यूज रमजान के चांद का दीदार, पहला रोजा कल, मस्जिदों में शुरू होगा तरावीह का दौर

 

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
अयोध्या।
पवित्र रमजान के चांद का दीदार होने के बाद मंगलवार से पहला रोजा शुरू होगा। इसी के साथ ही सोमवार रात्रि से मस्जिदों में तरावीह का दौर भी शुरू हो जायेगा।

एक माह तक चलने वाला मुकददस रमजान तीन अशरों में बंटा होता है। चांद का सोमवार शाम दीदार करने के बाद लोगों ने दुआएं कीं।
देर शाम बाजारों में भी रोजेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूतफेनी, खजूर समेत अन्य खाद्य पदार्थों की खरीदारी की। भेलसर के मलिकजादा के शाहिद हुसैन रूमी कहते है कि रमजान में रोजा अहम इबादत है। रमजान अल्लाह तआला का महीना है। नसीर अहमद ने कहा कि रमजान में इशा की नमाज के बाद 20 रकात तरावीह में कुरआन का पूरे माह सुनना जरूरी है। साकिब मुमताज कहते है जरुरी है कि रोजा रखने वाला इंसान हमेशा बुराई से तौबा करता रहे।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

देवरिया – अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया दक्षिणी द्वारा  विद्यालयों एवं पोलिंग बूथों का स्थलीय/भौतिक निरीक्षण किया गया।आज दिनांक 26.04.2024 को

Ibn news Team DEORIA प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 26.04.2024 जनपद देवरिया। अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया दक्षिणी …