Breaking News
dc0cc0a6 e2d0 4802 9af6 e6e691980de8

ब्रेकिंग न्यूज पीएम मोदी का अयोध्‍या दौरा, सुरक्षा ऐसी क‍ि एयरपोर्ट से अयोध्याधाम जंक्शन तक परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
अयोध्या।dc0cc0a6 e2d0 4802 9af6 e6e691980de8
=परिंदा भी पर न मार सके, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर कुछ ऐसा ही प्रबंध किया गया है। शुक्रवार देर रात से हाईवे पर यातायात परिवर्तित हो जाएगा।

शनिवार को सुबह सात बजे से रामनगरी की ओर सामान्य वाहनों का प्रवेश रोक दिया जाएगा। प्रधानमंत्री का मुख्य कार्यक्रम एयरपोर्ट व अयोध्याधाम जंक्शन पर होगा। पीएम यहां रोड-शो भी करेंगे। उनका रोड-शो करीब चार किलोमीटर का होगा। इस मार्ग पर पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई है।

कार्यक्रम स्थल व पीएम के आवागमन मार्ग पर भी बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड को निरंतर चेकिंग का निर्देश दिया गया है। कई जिलों से खुफिया एजेंसियों के उपाधीक्षक व निरीक्षक भी यहां लगाए गए हैं। होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशाला सहित ऐसे स्थान, जहां आगंतुक ठहरते हैं, उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *