Breaking News
WhatsApp Image 2024 02 01 at 5.51.10 AM

ब्रेकिंग न्यूज सड़क दुर्घटना में मासूम बालक की हुई मौत, मां घायल।

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
बीकापुर।
कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर पारा के समीप प्रयागराज हाईवे पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 11 माह के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई और बच्चे की मां घायल हो गई।

WhatsApp Image 2024 02 01 at 5.51.10 AM

महाराजगंज थाना क्षेत्र के दतौली निवासी 28 वर्षीय पूजा मौर्य पत्नी राम नरेश मौर्य दो दिन पूर्व अपने बहन के घर रामपुर भगन गई थी। बुधवार शाम को अपने बहन के पुत्र अभिषेक मौर्य निवासी रामपुर भगन के साथ बाइक से अपने पुत्री परी 4 वर्ष तथा पुत्र अंश 11 माह के साथ अपने मायके मजरुद्दीनपुर जा रही थी।

प्रयागराज हाईवे पर जैसे ही बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर पारा के समीप पहुंची ई रिक्शा चालक ने अचानक अपना ई-रिक्शा मोड़ दिया। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। बाइक पलट जाने से महिला की गोद में मौजूद मासूम अंश 11 माह की मौत हो गई। जबकि सड़क पर गिरने से पूजा मौर्य को भी गंभीर चोट आई है।

बाइक चला रहे अभिषेक मौर्य और परी 4 वर्ष को भी हल्की चोट आई है। घायल बच्चे की मां पूजा मौर्य को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि दुर्घटना करने वाले ई-रिक्शा को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक मासूम बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *