अयोध्या ब्यूरो: कामता शर्मा
अयोध्या, उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय एक सिंथेटिक ड्रग्स तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई के दौरान STF ने 812 ग्राम मेफेड्रोन (MD) सहित बड़ी मात्रा में केमिकल्स और ड्रग बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोहम्मद कयूम पुत्र मोहम्मद यूनुस निवासी थाना रौनाही, जनपद अयोध्या तथा बिपिन बाबूलाल पटेल निवासी मैसाना, गुजरात (वर्तमान पता अहमदाबाद) के रूप में हुई है।
STF के मुताबिक, यह गिरोह हाई-ग्रेड सिंथेटिक ड्रग्स तैयार कर देश के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करता था। पूछताछ के बाद कई अहम जानकारियाँ मिलने की उम्मीद है।