बलिया, जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी (IRCS) बलिया के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्साधिकारी/उपाध्यक्ष के आदेशानुसार, तहसील सिकंदरपुर के ग्राम चंदायल में 23 अप्रैल 2025 को आग लगने की घटना में प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई।
यह वितरण जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बलिया के सहयोग से रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा संपन्न हुआ।
राहत सामग्री का वितरण पूर्व विधायक सिकंदरपुर एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा बलिया श्री संजय यादव के कर-कमलों द्वारा किया गया। रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा पीड़ितों को तारपोलिन, पुरुषों के वस्त्र, साड़ी आदि प्रदान की गईं, वहीं श्री यादव ने सभी पीड़ित परिवारों को राशन सामग्री वितरित की।
इस अवसर पर रेड क्रॉस बलिया से जिला समन्वयक एवं कोषाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, डॉ. पंकज ओझा, नितेश पाठक, मंटू, आशुतोष गुप्ता, आकाश तिवारी, अनिल पाण्डेय, चंदन राय, चन्द्रशेखर प्रसाद, दिलीप कुमार, विनोद राजभर, सत्येन्द्र राजभर, मनीष सिंह, सोनू गुप्ता, नीरज सहित कई सम्मानित पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
—