फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 29 अप्रैल 2025।
ग्रेटर फरीदाबाद स्थित सेक्टर-86 में एकॉर्ड सुपरस्पेशलिटी अस्पताल द्वारा एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नव-निर्वाचित नगर निगम पार्षदों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस मौके पर अस्पताल के सीएमडी डॉ. जितेंद्र कुमार, कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ. ऋषि गुप्ता, ऑर्थोपेडिक डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ. युवराज कुमार, न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ. रोहित गुप्ता, डायरेक्टर डॉ. सिम्मी मनोचा, डॉ. उमेश कोहली और डॉ. राकेश कुमार मौजूद रहे। सभी ने पार्षदों को बधाई दी और उनके साथ मिलकर फरीदाबाद के स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।
अस्पताल ने विशेष रूप से वार्ड-42 से पार्षद दीपक यादव, वार्ड-43 से रश्मि यादव और वार्ड-40 से पवन यादव को शुभकामनाएं दीं।
- इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र कुमार ने कहा, “स्थानीय नेतृत्व और स्वास्थ्य संस्थानों के बीच सहयोग से हम फरीदाबाद को एक स्वस्थ और सशक्त शहर बना सकते हैं।” डॉ. ऋषि गुप्ता और डॉ. युवराज कुमार ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा सकती हैं।
तीनों पार्षदों ने भी एकॉर्ड अस्पताल के इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया और अपने-अपने क्षेत्रों में स्वास्थ्य, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं को लेकर सतत प्रयास करने का वादा किया।
समारोह के अंत में सभी ने फरीदाबाद को एक स्वस्थ, जागरूक और खुशहाल शहर बनाने का संकल्प लिया।
—