Breaking News
631333db 6b37 41fe 98ce 8029f58f5986

ब्रेकिंग न्यूज़ सभी तैयारीयां हुई पूरी 24 सितंबर को ब्लॉक सभागार बीकापुर में होगा तहसील इकाई बीकापुर का सम्मेलन

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा631333db 6b37 41fe 98ce 8029f58f5986
24 सितंबर को होने जा रहे सम्मेलन को लेकर बार एसोसिएशन के सभागार मे सोमवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील के अध्यक्ष अशोक वर्मा के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई । संपन्न हुई बैठक में सम्मेलन की तैयारी को लेकर तमाम बिंदुओं पर चर्चा व परिचर्चा की गई ।

सम्मेलन को और भव्य तरीके से मनाने के लिए बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों ने जोरदार समर्थन किया। करीब 1 घंटे की हुई बैठक में तहसील इकाई संगठन के सदस्यों को बताया गया कि अब की बार जो सम्मेलन की रूपरेखा तैयार की गई है उसमें मुख्य अतिथि के रूप में अमित कुमार सिंह अपर जिला प्रशासन अधिकारी अयोध्या, तथा अतुल कुमार सोनकर एसपी ग्रामीण मुख्य अतिथि होंगे।

इस सम्मेलन का आयोजन ब्लॉक सभा बीकापुर के सभागार में आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया गया है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपजिला अधिकारी, पुलिस क्षेत्र अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार, तथा ब्लॉक प्रमुख बीकापुर भी शिरकत करने पुहुचेगे।

जिले के मशहूर सरजन डॉक्टर उमेश चौधरी के आगमन को लेकर अध्यक्ष समेत संगठन के सदस्यों में खुशी का माहौल है। 24 सितंबर को समय प्राप्त 10:30 बजे से ब्लॉक सभा बीकापुर में सम्मेलन की शुरुआत की जाएगी। तहसील स्तरीय पत्रकार सम्मेलन में संपन्न हुई बैठक के दौरान तहसील इकाई के अध्यक्ष अशोक वर्मा जिला मंत्री राम अवध यादव मनोज यादव शेक मोहम्मद इश्तियाक, कामता प्रसाद शर्मा राहुल शर्मा फूलचंद अमित सिंह विजय यादव कृष्ण सिंगर मिश्रा गुलशन सिद्दीकी सुरेंद्र प्रताप सिंह भगवती प्रसाद वर्मा अनुराग शर्मा राहुल जायसवाल समेत दर्जनो प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार व छायाकार बंधु मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *