Breaking News

डा बंदना पति के साथ पहुची ब्रह्म व शनि देवता के दरबार लिया आशीर्वाद

 

गाजीपुर; भाजपा किसान मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष डा विजय यादव चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद आशिर्वाद लेने जिला मुख्यालय के सिटी स्टेशन पर स्थित ब्रह्म स्थल व शनि देव के मंदिर पहुंचे और सपत्नीक दर्शन व माल्यार्पण किया.

लोकतंत्र के पर्व को सफल बनाये जिले की जनता: डा विजय

श्री यादव ने बताया कि कोबिड की महामारी को देखते हुए आम जनता को सजग रहने की जरूरत है मतदान लोकतंत्र का एक पर्व है जिसमे भागीदारी करने के लिए लोगो को अधिक से अधिक संख्या मे बूथो तक पहुचना चाहिए. साथ ही कोरोना काल मे सुरक्षित रहकर ही अपनो को सुरक्षित रख सकते है.

भाजपा नेता ने कहा बेखौफ होकर मतदान करे जनता

श्री यादव ने जिले के गावो मे मौजूद वोटरो के साथ जिला पंचायत व बीडीसी चुनाव मे मतदान करने वालो को आश्वस्त किया है कि वह अपने मत का प्रयोग अपने विवेक से करे किसी दबाव या बहकावे मे न आये. सरकार व चुनाव आयोग चुनाव शांति पूर्ण कराने के लिए दृढ संकल्पित है.

जनसहयोग के चलते काफी दमदारी से उभर रही डा बंदना की टीम

श्री यादव की पत्नी डा बंदना यादव मनिहारी पंचम सीट से भाजपा के समर्थित उम्मीदवार है बताया जाता है कि डा विजय व बंदना की बाणी व कार्यो से प्रभावित जनता का पूरा समर्थन मिलने के संकेत है. श्री यादव ने विगत 2 सालो मे जनपद के 3500 गरीब लोगो के आंख का निशुल्क आपरेशन कर जनपद मे समर्पण के राजनीति की शुरुआत भी की है.

दो दशक बाद जिले की प्रथम कुर्सी पर कमल खिलाने को दिग्गज तैयार

दूसरी तरफ देखा जाय तो विकास पुरुष व जम्बू के एल जी व केन्द्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पाण्डेय का आशीर्वाद लेने के बाद पेशे से चिकित्सक डा विजय ने बंदना को मैदान मे इसलिए उतारा है ताकि लम्बे 2 दशक के बाद जिले की प्रथम कुर्सी पर कमल खिलाया जा सके.

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *