Breaking News

आशियाना अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को पानी के लिए झेलनी पड़ रही है बहुत बड़ी मुश्किल

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:सेक्टर-56व 56ए स्थित आशियाना अपार्टमेंट में पिछले कई दिनों से पानी ना आने के कारण रिहायशी लोगों ने ऑपरेटर व जेई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है | क्योंकि बिते दिन मंगलवार की सुबह ऑपरेटर को पानी की आपूर्ति करने वाली लाइन में मिट्टी डालकर बंद करते हुए आर डब्ल्यू ए के सदस्यों ने रंगे हाथों पकड लिया था |

जिसमें ऑपरेटर ने कहा कि पानी बंद करने के लिए जेई ने कहा है पर कुछ ही देर के बाद ऑपरेटर जेई के खिलाफ बोलना बंद कर दिया है | जिसमें कि ऑपरेटर के खिलाफ रिहायशी लोगों ने रोष जताया है |

तो वहीं आर.डब्ल्यू.ए.के प्रधान बॉबी डोगरा ने बताया कि कई दिनों से पानी की आपूर्ति नही हो रही है जिसमें आशियाना अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को आए दिन पानी खरीद कर अपना गुजारा कर रहे हैं और आज सुबह ऑपरेटर को हमारी टीम ने रंगे हाथो पानी की सीवर लाइन पर मिट्टी डालते पकड़ लिया है | तो वहीं राफिक ने कहा है कि पिछले कई दिनों से अपार्टमेंट में पानी नही आ रहा है जिससे लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है हमारी यही मांग है की हुड्डा अधिकारी आशियाना अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों की पानी की समस्या को दूर करें |

 

तो वहीं फिरोज ने कहा है कि पानी की आपूर्ति समय से नही की जाती है अगर पानी चलता भी है तो बहुत ही कम पानी आता है इस समस्या का समाधान हुड्डा के अधिकारियों ने आज तक नही किया है | इस मौके पर यासीन,धर्मपाल,मंगतराम,अनुप,शिव कुमार,कसम अली,मनोज,गिरिराज,मनोज,ये सभी मौके पर मौजूद रहे हैं |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *