Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 21 at 3.54.35 PM

रामेश्वरम् समाजसेवी संस्था द्वारा किया गया कंबल वितरण का कार्यक्रम

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

ब्लाक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्य द्वारा गरीबो में किया कंबल वितरण।

मीरजापुर- रामेश्वरम् समाजसेवी संस्था खोराडीह राजगढ़ मीरजापुर के तत्वाधान में प्राचीन हनुमान मंदीर ददरा (हिनौता) राजगढ़ के प्रांगण में आज दिन रविवार,दोपहर 12 बजें से कम्बल वितरण का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के गजेन्द्र प्रताप सिंह (ब्लाक प्रमुख, राजगढ़) व संचालन कर रहे संस्था के आय-निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्रा, संस्था के प्रबन्धक रामेश्वर सिहं, व संस्था के मिडिया प्रभारी अश्वनी कुमार मिश्रा के संयुक्त रूप से मॉ सरस्वती के प्रतिमा के पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। एवं मुख्य अतिथि को पुष्पहार व अंगवस्त्र तथा शिव परिवार के प्रतिमा को देकर सम्मानित किया गया।

वही कार्यक्रम में उपस्थित संजय सिहं व अजय कुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य, विजय कुमार, प्रदीप कुमार, मैराज, रमेश प्रसाद, शिवशंकर मौर्या, सुजीत कुमार, मन्जूलता देवी, राजमनी देवी, मुन्नीदेवी के प्रतिनिधि व धीरज प्रसाद सिहं, रंजव, नुऑव को पुष्पहार व अंगवस्त्र, तथा संस्था का मोमेन्टों, देकर देवेन्द्रनाथ मिश्रा द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही पत्रकार, रविन्द्र कुमार सिहं, मनोज कुमार सिंह, सुजीत दूबे, कौशलपति सिहं, जे. पी. मौर्या, को भी पुष्पहार व अंगवस्त्र, व संस्था का मोमेन्टों देकर, मुख्य अतिथि, द्वारा सम्मानित किया गया। तथा संस्था के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण, धनंजय सिहं, अनिल कुमार सिहं, रविन्द्र यादव, रामकृपाल सिहं, दशरथ भारती, धर्मेन्द्र कुमार, प्यारे चौहान, संतोष यादव, चन्द्रबली सिहं, शिवकुमार सिहं, रामकिसुन, राजेश सोनी, सुर्यबली सिहं, प्रमोद कुमार, अशोक, अंकू, आदि लोग उपस्थित रहें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *