Breaking News
IMG 20220126 190106 1

सूत्रों के हवाले से सिसवा विधानसभा में भाजपा के प्रत्याशी,आखिर सूत्र है क्या?

सिसवा बाजार-महराजगंज
Ibn न्यूज़ टीम
सिसवा विधानसभा से भाजपा ने अब तक किसी भी प्रत्याशी की अधिकारिक घोषणा नही की है लेकिन दो दिनों से समर्थकों द्वारा अपने -अपने प्रत्याशियों की घोषणा सुत्र के आधार पर जरूर किया जा रहा है जो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे सुत्र से जहाँ जनता परेशान है, वही सही और गलत क्या है? पता लगाने में सरदर्द हो जा रहा है। बताते चले कि सिसवा विधानसभा से भाजपा में टिकट के कई दावेदार है और मजबूती से अपनी दावेदारी कर टिकट पक्का होने का दावा भी कर रहे है कि उन्हे ही पार्टी टिकट देगी। इधर समर्थक टकटकी लगाए बैठे है कि किसको टिकट मिल रहा है, ऐसे में पिछले दो दिनों से सुत्रों का हवाला देते हुए अलग अलग प्रत्याशियों के समर्थक अपने अपने हिसाब से सोशल मीडिया पर प्रत्याशियों की घोषणा कर रहे जब कि अब तक भाजपा ने सिसवा विधानसभा से किसी भी प्रत्याशी की अधिकारिक रूप से घोषणा नही की है।सोशलमीडिया पर जिस तरह सुत्रों से प्रत्याशियों की घोषणा समर्थक कर रहे है, इस फर्जीवाड़े से जनता परेशान है, इस समय चौराहों पर ही नही चाय तक की दुकानों पर सुत्रों के प्रत्याशियों की चर्चाएं तेज हो जा रही है। पर सूत्र है क्या किसी को ज्ञात नही है।यह सिर्फ अपना-अपना लतीफा है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *