Breaking News
kalyana singh

कल्याण की कमी हमेशा महसूस होगी भाजपा को

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

देश को हुई अपूर्णनीय क्षति

22/08/2021 मवई अयोध्या – ब्लॉक मवई क्षेत्र के अन्तर्गत अनेक राजनीतिज्ञ दलों व समाजसेवियों ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री व निर्वतमान राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। निधन की खबर आते ही क्षेत्र शोक की लहर छा गई। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पिछड़ा वर्ग के सदस्य श्री रघुनंदन चौरसिया के निवास स्थान पटरंगा में पार्टी कार्यकर्ता द्वारा शोक सभा कर कल्याण सिंह की दिवंगत आत्मा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

श्री चौरसिया ने कहा कि कल्याण सिंह ने अपने व्यक्तित्व व कुशलता के माध्यम से पार्टी को मजबूती दी। अतः वे पार्टी की एक मजबूत कड़ी माने जाते थे। आज उनके न रहने पर पार्टी को हमेशा कमी महसूस होती रहेगी। वहीं दूसरी ओर बसपा के वरिष्ठ नेता व रुदौली नगर अध्यक्ष चोधरी शहरयार ने श्री कल्याण सिंह के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह एक कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ ही रणनीतिकार थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में संघर्ष करते हुए, हमेशा आगे बढ़ते रहे। उनके निधन से देश को अपूर्णनीय क्षति हुई। समाजसेवी अश्वनी यादव ने भी कल्याण सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक सामाजिक व्यक्ति होने के नाते हमेशा गरीबों की सेवा की।

 

और राजनीत में रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए,हमेशा जनता की आवाज बनकर उनके लिए खड़े रहे। उन्होंने कहा कि इस निधन की खबर से देश को धक्का लगा, इस महान नेता के निधन से देश को अपूर्णनीय क्षति हुई है। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा के युवा नेता पंकज जायसवाल, बाबा बाज़ार मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा,मवई मंडल अध्यक्ष अंजनी साहू,भाजपा के वरिष्ठ नेता निर्मल शर्मा, बसपा के वरिष्ठ नेता हिम्मत सिंह, बसपा के वरिष्ठ नेता सत्तन लाल गोतम, सगीर अहमद, प्रधान प्रतिनिधि नेवरा भल्लू आदि ने दुःख व्यक्त किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *