Breaking News
IMG 20220323 155850

भाजपा नेता गौरव जायसवाल का हत्यारा गिरफ्तार

Ibn24×7news
महराजगंज
बीते सोमवार की रात महराजगंज क्षेत्रान्तर्गत मुहल्ला चिउरहा शराब भट्टी के सामने रात लगभग 10.00 बजे गौरव जायसवाल पुत्र कैलाशनाथ जायसवाल निवासी शास्त्रीनगर वार्ड-19,महराजगंज की हत्या गोली मारकर की गयी थी जिसके संबंध में थाना कोतवाली पर मु० अ०सं० 91/2022 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था। इस बाबत शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता महराजगंज द्वारा टीमें गठित करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे।

आज दिनांक 23.03.2022 को उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल अभियुक्त रामविलास यादव पुत्र महातम नि० ग्राम गौतरिया राजा थाना चौक जिला महराजगंज को गलहुआ नहर पुलिया के पास से एक अदद 32 बोर नाजायज पिस्टल व दो अदद जिन्दा कारतूस के साथ 11.30 बजे गिरफ्तार किया गया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *