Breaking News
IMG 20220812 165443

भाजपा नेता धीरज तिवारी ने अपने घर पर तिरंगा लगाकर लोगो से की तिरंगा लगाने की पुरजोर अपील

Ibn24×7news
सिसवा बाजार-महराजगंज
अपने देश भारत के ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वाहन पर आजादी के 75वीं वर्ष पूर्ण होने पर ‘अमृत महोत्सव ‘अभियान के तहत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में भारतीय जनता पार्टी का एक- एक कार्यकर्ता लगा हुआ है।

पार्टी के लोग हरेक क्षेत्र में घूम घूम कर सभी से निवेदन कर रहे है कि 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक प्रत्येक घरों पर तिरंगा लगा हो।इसी क्रम में भाजपा नेता, व्यापार मंडल के विधानसभा अध्यक्ष बहुमुखी प्रतिभा के धनी धीरज तिवारी को भरतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने तिरंगा अभियान का जिला सह संयोजक बनाया ताकि इस अभियान को और भी बेहतर किया जा सके। आज उन्होंने अपने आवास पर तिरंगा लगाकर सभी से निवेदन किया कि सभी लोग अपने अपने घरों व प्रतिष्ठानो पर राष्ट्र सम्मान में तिरंगा लगाकर औऱ लोगो प्रेरित करें ताकि एक घर भी छूटने न पाये।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *