Breaking News
IMG 20220813 071809

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत निकली ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के जन जागरूकता की रैली

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
जनपद महराजगंज के बहुचर्चित सिसवा नगर पालिका परिषद में प्रत्येक घरों में तिरंगा फहराने के लिए लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस कर्मियों व समाजसेवीयों ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को इसके लिए जागरूक किया।

रैली को चौकी प्रभारी नीरज राय ने झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी कर्मचारियों व समाजसेवियों ने हाथों में झंडा लेकर बंदे मातरम के नारे लगाते हुए नगर के गोपालनगर अमरपुरवा ,रामजानकी मंदिर, स्टेट चौक, सब्जी मंडी ,फलमंडी व रेलवे स्टेशन होते हुए पुनः स्टेट चौराहा आकर रैली  को समाप्त किया।

IMG 20220813 071809इस दौरान एडवोकेट मनोज केसरी,भाजपा नेता धीरज तिवारी, एडवोकेटअश्विनी रौनियार सभासद मीराबाई नगर वार्ड नं 25,सभासद जितेंद्र वर्मा ,का हिमांषु राय, प्रमोद खरवार, विवेक राव, अजय पाठक ,अंकुर सिंह, अमरेज यादव, दुर्गेश यादव व बृजेश कुमार सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

 

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261005 WA0005

देवरिया – चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। गौरीबाजार पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *