मनीष दवे IBN NEWS
भीनमाल :-
स्थानीय प्रगटेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण मे जनसंघ के संस्थापक परम श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी कि पुण्यतिथि मनाई गयी।
प्रदेश मंत्री सांवलाराम देवासी ने मुखर्जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि देश मे एक विधान एक निशान हो यह सपना हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साकार किया एवं उनके द्वारा पार्टी को दिए गए योगदान के बारे में बताया वरिष्ठ भाजपा नेता शेखर व्यास ने बताया कि मुखर्जी ने बाल्यकाल से युवावस्था तक समाजसेवा व देश सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन न्यौछावर कर दिया एवं एक नारा था जहां बलिदान हुए मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है और यह सपना साकार हुआ स्वामी दिव्य स्वरूप दास ने मुखर्जी के राजनैतिक एवं सामाजिक महत्व को बताया वरिष्ठ नेता जोरावर सिंह ने मुखर्जी के गुणो का व्याख्यान किया ।
इस मौके पर सुरेश बंजारा,महामंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रवीण एम दवे,नरपतसिंह लोल, कुलदीप याज्ञी, सुरेश वोरा, वालाराम घांची,संजय देवासी, अजमल बंजारा ,उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ईराणी,जानकीदास वैष्णव, चन्द्र प्रकाश अग्रवाल,हकसिंह राव, कालुसिंह , भरत महेश्वरी, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भरतसिंह राव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे