Breaking News

बिग ब्रेकिंग:बाहुबली मुख्तार की बहू विधायक अब्बास की पत्नी निकहत अंसारी गिरफ्तार

6 2 7 3

टीम आईबीएन न्यूज राकेश की रिपोर्ट

लखनऊ:चित्रकूट जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी से मिलने पहुंची पत्नी निकहत अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि जेल प्रशासन की मिली भगत से बिना ऑफिसियल रिकॉर्ड के निकहत अंसारी पति अब्बास से लगातार मिल रही थीं।

चित्रकूट के रगौली जिला जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को जेल से बाहर ले जाने की साजिश रचने में पत्नी निकहत अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

निकहत शुक्रवार को बंदी मुलाकाती रजिस्टर में नाम दर्ज कराए बिना अपने पति अब्बास से मिलने जेल पहुंची थीं। अब योगी राज मे किसके संरक्षण मे इतना बङा खेल चल रहा था और किस पर गिरेगी गाज।

बताते चलें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब्बास अंसारी जिला जेल रगौली में लगभग दो माह से निरुद्ध हैं। शुक्रवार को जिला जेल में जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला द्वारा छापेमारी की गई थी। जिसमें अब्बास से मिलने आईं निकहत की तलाशी में मोबाइल समेत कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं।

तलाशी के दौरान उसने पुलिस टीम को देख लेने और परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

जिसके बाद महिला सिपाहियों द्वारा निकहत को जेल के बाहर से हिरासत में ले लिया गया था। इस मामले में रगौली चौकी प्रभारी श्याम देव सिंह द्वारा कर्वी कोतवाली में अब्बास की पत्नी निकहत, जेल अधीक्षक अशोक सागर समेत कुछ जेल कर्मियों के विरुद्ध धारा 387, 222, 186, 506, 201, 120B समेत अन्य कई गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। अब्बास अंसारी ने फरारी के दौरान 2021 मे जयपुर मे शादी किया जिसका फोटो शोसल मिडिया पर बहुत तेजी से वायरल भी हुआ था।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *