संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या
✍️बकाया वसूली के लिए विद्युत विभाग ने चलाया अभियान
✍️जेई अखिलेश कुमार की अगुवाई में हुई कार्यवाही
27/06/2021 मवई अयोध्या – विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी वीके मौर्य के निर्देश पर शनिवार को विद्युत उपकेंद्र पटरंगा में बकाया वसूली अभियान चलाया गया।क्षेत्रीय अवर अभियंता अखिलेश कुमार की अगुवाई विद्युत कर्मियों की टीम ने धमौरा हुसैनगंज नगरा में कैम्प लगाकर बकाया धनराशि को जमा किया।साथ ही 22 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटकर लगभग 52 हजार रुपये की वसूली भी किया।
अवर अभियंता अखिलेश कुमार ने बताया कि इस समय विद्युत बिल के बकाया धनराशि की वसूली के अभियान चल रहा है।अभियान के तहत शनिवार को कर्मियों की टीम ने लगभग आधा दर्जन में कैम्प लगाए।और काफी दिनों से बकाया धनराशि न जमा करने वाले 22 विद्युत उपभोक्तओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए।साथ ही लगभग 52 हजार रुपये की बकाया वसूली की गई।वसूली टीम जुरार अहमद टीजीटी मोनू तिवारी सुमित सिंह व अन्य लोग शामिल रहे।