Breaking News

डीएम आपिस से बैट्री उडाने वाला एक शातिर चोरी की टोटो सहित गिरफ्तार सहयोगी चंपत

 

ब्यूरो रिपोर्ट राकेश पाण्डेय IBN NEWS गाजीपुर

गाजीपुर। सदर कोतवाली पुलिस ने बीते दिनों से कलेक्ट्रेट डीएम आपिस परिसर में हुए सोलर बैट्री मामले का रविवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने नगर के गोराबाजार स्थित लार्ड कार्नवालिस के पास से चोरी की बैट्री और ई-रिक्शा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जबकि दूसरा भागने में सफल रहा।

सदर कोतवाल विमल मिश्रा, गोराबाजार चौकी प्रभारी अनुराग गोस्वामी और रजागंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र भाई पटेल को
दिन में करीब 11 बजे सूचना मिली कि दो व्यक्ति चोरी के ई-रिक्शा व बैट्री के साथ लार्ड कार्नवालिस पार्क के पास मौजूद है। इस पर तत्काल पुलिस मौके लिए रवाना हो गई। पुलिस को आता देख एक व्यक्ति भाग निकला, जबकि दौड़ाकर पुलिस ने दूसरे को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम नगर के सकलेनाबाद निवासी अक्षयलाल बिंद बताया।

कड़ाई से पूछताछ में बताया कि बीते 23 जून की रात करीब 2 बजे मैं तथा शहर के कलेक्टर घाट निवासी अपने दोस्त विष्णु के साथ टेड़वा क्रांसिग के पास से ई-रिक्शा चोरी किया था। इसके साथ ही बीते 19 जून की रात हम लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय से 04 सोलर की बैट्ररी चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

कोतवाल ने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से चोरी की ई-रिक्शा के साथ ही 03 सोलर बैट्री बरामद किया गया है। फरार दूसरे व्यक्ति को तलाश की जा रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम कांस्टेबल शिवशंकर और कांस्टेबल विशाल गुप्ता भी शामिल रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *