Breaking News

वैक्सीनेशन करने गई स्वास्थ्य कर्मी के साथ मारपीट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

27/06/2021 मवई अयोध्या – कोतवाली रूदौली की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कोविड टीकाकरण टीम की सदस्य एएनएम थप्पड़ मारने वाले अभियुक्त को अवधेश ढाबा निकट मुजफ्फरपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली रूदौली के एक गाँव मे बीते शुक्रवार को भेलसर पुलिस चौकी के तकिया गाँव मे स्वास्थ्य कर्मी की टीम कैम्प लगाकर लोगों को कोविड टीकाकरण (वैक्सिनेशन) का कार्य किया जा रहा था।तभी उपरोक्त गांव निवासी युवक बॉबी पुत्र वसीम ने एएनएम ज्योति आनन्द वाद विवाद कर लिया था।

जिसमे अभियुक्त बॉबी ने एएनएम को थप्पड़ जड़ फरार हो गया था। एएनएम द्वारा लिखित तहरीर देकर स्थानीय थाना पर मुकदमा दर्ज कराया गया। तहरीर मिलते ही कोतवाली रूदौली पुलिस ने बॉबी पुत्र वसीम के विरुद्ध धारा147/323/504/506/332/335/427 व अनुसूचित जाति अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक विनोदबाबू मिश्रा ने एक टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। तभी चौकी प्रभारी भेलसर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एएनएम के साथ हुई मारपीट का आरोपी नेशनल हाईवे पर मौजूद है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक सन्तोष उपाध्याय प्रभारी चौकी भेलसर कांस्टेबल मोहम्मद ताहिर खान अशोक यादव व उमेश के साथ मौके पर पहुँच मुजफ्फरपुर गांव के पास स्थित अवधेश ढाबा के पास से आरोपी बॉबी पुत्र वसीम को गिरफ्तार कर लिया है। वही सीओ रूदौली रितेश सिंह ने बताया कि एएनएम के साथ हुई मारपीट के आरोपी को भेलसर चौकी प्रभारी ने अपने हमराहियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *