Breaking News

डग्गामार वाहनों पर प्रतिबंध आसान नहीं

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

✍️ ज्यादा तर गांवो की सड़कों पर चल टेम्पो के पास न कागज न फिटनेस,

✍️ थ्री व्हीलर पर मानक से ज्यादा सवारियां,

✍️ मन माना किराया, सवारियों पर डाल रहे डाका

27/06/2021 मवई अयोध्या – आसान नहीं दिखता डग्गामार वाहनों पर प्रतिबंध लग पाना, जहां देखिए वहां डग्गामार वाहनों का काफिला सवारियों को भरते हुए नज़र आएगा। चाहे वह टेम्पो पर लटक रहे यात्री हो,या एक हेड लाइट जलाकर रात में वाहन चला रहे ड्राइवर मौत को दावत देते नज़र आयेंगे। लेकिन इसको देखते हुए भी अनजान बना है,पुलिस व संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारी।

ब्लॉक मवई के अन्तर्गत चाहे गांवो के छोटे मार्ग हो या मवई से जुड़ा हाईवे हो,इन पर सुबह से देर रात तक सवारियां ढो रहे वाहनों का यदि औचक निरीक्षण किया जाए तो शायद ही पचास फीसदी वाहन टैक्सी में पास हो। यही नहीं निजी प्रयोग में लाए गए वाहन भी टैक्सी में चलाए जा रहे हैं। ज्यादा तर वाहन पुलिस व प्रशासन से बचने के लिए कहीं सत्ता धारी दल का झंडा तो कहीं प्रेस का बोर्ड लगाए ये वाहन चालक घूम रहे हैं। इससे जहां एक और प्रतिमाह हज़ारों रुपयों का चूना परिवहन विभाग को लग रहा है। और साथ ही साथ इन डग्गार वाहनों के चलने से दुर्घटना की संभावनाएं बनी रहती है। भूसे की तरह सवारियों को ढों रहे इन वाहनों को न तो पुलिस कुछ कहती है और न ही संभागीय अधिकारी।

 

इसी तरह यदि ट्रैक्टर ट्राली पर नजर दे तो पास कृषि कार्य हेतु और ढोया जा रहा है बरातो को।बात यहीं तक नहीं, क्यों कि आवश्यकता से अधिक सवारियां व रात को प्रायः हेड लाइट का एक ही बल्ब जलता देखा जा सकता है।एक अनुमान के हिसाब से साठ व सत्तर फीसदी ट्रैक्टर में रात में एक ही हेड लाइट जलती हुई देखी जा सकती है। जिससे विपरीत दिशा में आ रहे वाहन के चालक को समझने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी दशा में दुर्घटनाओं की संभावनाएं अधिक बनी रहती है। अगर आकड़े पर नजर डालें तो दुर्घटनाएं सबसे अधिक व आंकड़ों में सबसे ऊपर होगी। आपको बता दें कि मवई चौराहा,भेलसर, नेवरा,मवई, भिटरिया,और गांवो में चल रहे टेम्पो पर भूसे की तरह सवारियों को देखा जा सकता है। इसके साथ गांवाे की सड़कों पर घूम रहे टेम्पो की फिटनेस व कागजात भी न होंगे। संबंधित अधिकारियों को इस और ध्यान देना चाहिए।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *