Breaking News
f375404e 89e3 4968 8efa ade55133d921

राज्य स्तरीय नेट बॉल प्रतियोगिता में भीलवाड़ा छाया

f375404e 89e3 4968 8efa ade55133d921 df59b38f ee2b 44d3 94a8 3807e1209222 1 df59b38f ee2b 44d3 94a8 3807e1209222
66 वी राज्य स्तरीय नेट बॉल प्रतियोगिता जो जैसलमेर में आयोजित हुई थी उसमें भीलवाड़ा ने अपना परचम फहराया राउमावि बापूनगर के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्थानीय विद्यालय की छात्रा स्वाति मिश्रा को बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला छात्रा वर्ग 17 एवं 19 वर्ग की टीम में शामिल अधिकांश छात्राएं बापू नगर विद्यालय की ही थी जिन्होंने राज्य स्तर पर दोनों ही वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया इन खिलाड़ियों के सम्मान में बापुनगर विद्यालय में सम्मान समारोह किया गया एवं अनूठी पहल करते हुए छात्राओं के साथ साथ उनके माता-पिता का भी अभिनंदन किया गया माता पिता का अभिनंदन करते हुए काफी भावुक क्षण भी हुए क्योंकि बेटी के गौरव को देखते हुए छात्राओं की माताओं की आंखों में खुशी के आंसू थे सम्मान समारोह में स्थानीय पार्षद लव कुमार जोशी ड्रॉप रोल बॉल राजस्थान के सचिव लक्ष्मण सिंह राठौड़ एवं अन्य भामाशाह भी उपस्थित थे छात्राओं के अतिरिक्त 19 आयु वर्ग की भीलवाड़ा की छात्र टीम ने राजस्थान स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया इन छात्रों की कोचिंग भी स्थानीय विद्यालय में कार्यरत शारीरिक शिक्षिका सुधा जाट द्वारा ही दी गई थी इस स्तर पर इस समारोह 19 आयु वर्ग की टीम में शामिल स्थानीय विद्यालय की रितिका कुमारी तनीषा जाट चेतना गवारिया सोनिया रेगर मेना कमर पूजा वैष्णव का अभिनंदन किया गया इसी प्रकार 17 आयु वर्ग छात्रा में निशा सुवालका उषा सुवालका खुशी विश्नोई स्वाति मिश्रा भावना सालवी एवं लक्ष्मी राजपूत का भी अभिनंदन किया गया नेटवॉल के अतिरिक्त ड्रॉप रोल बॉल में राष्ट्रीय स्तर पर भी स्थानीय विद्यालय की तीन छात्राओं ने गोल्ड मेडल हासिल किए गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली छात्रा रिमझिम राठौड़ कृष्णा शर्मा एवं सोनम शेखावत को भी उनके पदक पहना कर सम्मानित किया गया अंत मे विद्यालय की उप प्रधानाचार्य सुनीता नानकानी ने सभी पधारे हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *