Breaking News
भीनमाल में चोरों ने तीन जगह चोरी की वारदात को अंजाम दिया

भीनमाल में एक ही रात में तीन जगह चोरी, शहर में दहशत

मनीष दवे | IBN NEWS

भीनमाल। शहर में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने तीन अलग-अलग स्थानों पर वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान एक घर से करीब दो तोला सोना और 15 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए, वहीं दो अन्य जगहों पर भी चोरों ने मकानों के ताले तोड़कर चोरी की कोशिश की।

पहली वारदात : महालक्ष्मी मंदिर के पास

जानकारी के अनुसार, कमलेश्वरी महालक्ष्मी मंदिर के पास स्थित मकान को चोरों ने निशाना बनाया। मकान मालिक रात को सोने के लिए दूसरे घर चले गए थे। इसी दौरान तड़के करीब 4:15 बजे चोरों ने ताले तोड़कर सोना व नकदी चोरी कर ली। सुबह लौटने पर जब मकान मालिक ने ताले टूटे देखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

दूसरी वारदात : किशोर वर्धन मार्ग, माघ कॉलोनी

इसी रात करीब सुबह 5 बजे, माघ कॉलोनी स्थित एक मकान के ताले भी चोरों ने तोड़े। लेकिन पड़ोसियों की सतर्कता से चोर वारदात को अंजाम नहीं दे पाए और मौके से भाग निकले। पुलिस ने तुरंत पहुंचकर जांच की।

तीसरी वारदात : लेदरमेर रोड

तीसरी चोरी की वारदात लेदरमेर रोड पर सामने आई। यहां चोरों ने एक मकान के ताले तोड़कर साइकिल समेत घरेलू सामान चुरा लिया।

शहरवासियों में दहशत

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से भीनमाल शहरवासी दहशत में हैं। लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और रात में चौकसी कड़ी करने की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि टीमें गठित कर चोरों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …