Breaking News
अयोध्या की रामलीला 2025 भूमि पूजन करते मेयर गिरीश त्रिपाठी

22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होगा अयोध्या की रामलीला का सातवां संस्करण, मेयर गिरीश त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन

अयोध्या ब्यूरो/कामता शर्मा
अयोध्या।

अयोध्या में होने वाली ऐतिहासिक और भव्य रामलीला की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सोमवार को अयोध्या के मेयर गिरीश त्रिपाठी ने भूमि पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अयोध्या की रामलीला के फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मलिक और फाउंडर महासचिव शुभम मलिक ने मेयर का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

सुभाष मलिक ने बताया कि अयोध्या की रामलीला का यह सातवां संस्करण है, जो इस बार भी मेयर गिरीश त्रिपाठी के आशीर्वाद और मार्गदर्शन में आयोजित हो रहा है। रामलीला का मंचन 22 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से अयोध्या के राम कथा पार्क में किया जाएगा।

इन कलाकारों का होगा विशेष प्रदर्शन

इस वर्ष की रामलीला में कई नामचीन कलाकार अपनी भूमिकाओं से दर्शकों को आकर्षित करेंगे:

  • भगवान राम – राहुल भूचर (वेद सागर राम)

  • माता सीता – (नाम जल्द घोषित होगा)

  • रावण – मनीष शर्मा

  • मेघनाद – राजा मुराद

  • परशुराम – पुनीत ईश्वर

  • केवट – रवि किशन

  • बाली – मनोज तिवारी

  • भगवान शंकर – बिंदू दारा सिंह

  • राजा दशरथ – अवतार गिल

  • विभीषण – रिंकू

  • हनुमान जी – राजेश पुरी

  • माँ शबरी – मानवी

  • कुंभकर्ण – विनय सिंह

  • भारत – रूबी चौहान

(नोट: राजा जनक की भूमिका अंतिम रूप से तय की जा रही है।)

सीधा प्रसारण भी होगा उपलब्ध

रामलीला का सीधा प्रसारण दूरदर्शन और अयोध्या की रामलीला के यूट्यूब चैनल पर भी किया जाएगा, जिससे देश-विदेश के भक्त घर बैठे इस भव्य आयोजन का आनंद ले सकेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …