Breaking News
f13952f6 ec94 49ab 984d 92e86a1b05c6

भाजपा नगर मण्डल भीनमाल का लाभार्थी सम्मेलन संपन्न आयोजित

मनीष दवे IBN NEWS881a369f 83c7 4b5d 8ee1 00794d29ce90
भीनमाल-भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल भीनमाल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल भीनमाल का लाभार्थी सम्मेलन प्रदेश मंत्री सांवलाराम देवासी एवं नगर अध्यक्ष महेंद्र सोलंकी की अध्यक्षता में स्थानीय आशापुरा माताजी मंदिर बंजारों का मोहल्ला मे रखा गया कार्यक्रम की शुरुआत भारतमाता एंव डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रपट पर फूलमाला अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन कर वंदेमातरम के साथ की गईं प्रदेश मंत्री सांवलाराम देवासी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए सफलतम 9 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यों पर प्रकाश डाला और मोदी जी द्वारा जनता हित मे किए गए कार्यो पर चर्चा की तत्कालीन विस्तारक सचिन सोलंकी मैं संगठन को मजबूत करने में और संगठन की एकता पर बल दिया शेखर व्यास ने बताया कि मोदी है तो सब मुमकिन है लेकिन राजस्थान सरकार ने भीनमाल को कुछ नहीं दिया और भीनमाल को जिला बनाया था लेकिन इससे वंचित रखा सुरेश बंजारा ने बताया कि मोदी द्वारा किए गए कार्यों में हर घर नल एव हर घर शौचालय जैसी सैकडो योजनाएँ लागू कर गरीबों को लाभान्वित किया,जुंजाणी मंडल अध्यक्ष टीकमसिंह राणावत ने बताया कि मोदी जी का हर कार्य देश हित में है,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सरोज बाफना ने बताया कि मोदी ने गरीब कल्याण पर काम करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना मैं हर गरीब को घर मिले ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भरतसिंह राव ने नगर मंडल भीनमाल द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की अंत में धन्यवाद नगर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सोलंकी द्वारा दिया गया एवं मंच संचालन महामंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रवीण कुमार दवे द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रदेशमंत्री सांवलाराम देवासी,नगर अध्यक्ष महेन्द्र सोलंकी,जूंजानी मण्डल अध्यक्ष टीकम सिंह राणावत, अल्पकालिन विस्तारक सचिन सोलंकी,जीगिसा बेन पटेल,नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दवे, वरिष्ठ भाजपा नेता शेखर व्यास, बद्री नारायण गौड़,पीराराम बंजारा,सरोज बाफ़ना,सुरेश बंजारा,मोहन परिहार,सुरेश पारिक,भारताराम देवासी,रणजीत परमार,ज़ोरावर सिंह राव,श्रवण जीनगर, संतोष सोनी,विक्रम बंजारा,नरपत सिंह राव, चंदनसिंह सोलंकी,वचनाराम पुरोहित,अजमलबंजारा,सत्तार शाह,हितेश माली,दिलीप सोलंकी,भरत सिंह राव,चंदनसिंह भोजानी,सुरेश वोरा,प्रकाश सोनी,नटवर त्रिवेदी,सन्तोष सोनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *