Breaking News
e653b258 737d 471a 87ae 671661307bce

सिंगल यूज प्लास्टिक पर चलाया अभियान

मनीष दवे IBN NEWS
भीनमाल-e653b258 737d 471a 87ae 671661307bce

नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी प्रकाश डूडी के निर्देशानुसार प्रतिबंधित पालिथिन जब्त पर अभियान चलाया।यह अभियान प्रदूषण नियंत्रण मंडल सिरोही व नगरपालिका नेतृत्व में चलाकर प्रतिबंधित पोलिथिन को जब्त किया।

पालिका सफ़ाई निरीक्षक संजय जोशी ने बताया पालिका द्वारा शहर के माघ चौक,महावीर चौराया,अंबेडकर सर्कल करड़ा चौक,जुंजाणी बस स्टेंड पर दुकानो व हाथ लारियों चाय की दुकान, नास्ता सेंटर से 261 किलो प्रतिबंधित पोलिथिन ज़ब्त कर 6200 रुपए जुर्माना वसूल किया गया एवं पाबंद किया गया की पुनः प्रतिबंधित पोलिथिन का उपयोग नहीं करे अन्यथा सीज की क़ार्यवाही की जायेंगी।इस मौक़े पर प्रदूषण नियंत्रण मंडल, सिरोही से कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता शंकर बिश्नोई व पालिका कार्यवाहक जमादार सुमेरमल,सफ़ाई कर्मचारी बँटी,सतीश, भावेश,विनोद इत्यादि मौजूद रहें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *