Breaking News
WhatsApp Image 2024 01 25 at 12.35.45 PM

बन्नूवाल वैलफेयर एसोसिएशन ने किया राजीव जेटली का स्वागत

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: क्षेत्र की अग्रणी संस्थाओं में शामिल बन्नूवाल वैलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में पहुंच कर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मीडिया सलाहकार एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव जेटली का स्वागत किया। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान राकेश भाटिया ने राजीव जेटली को माला पहना कर उनके प्रति संस्था की तरफ से सम्मान प्रकट किया।WhatsApp Image 2024 01 25 at 12.35.45 PM

बन्नूवाल वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान राकेश भाटिया ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बड़खल विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर-21डी निवासी राजीव जेटली को अपना मीडिया सलाहकार नियुक्त कर पूरे फरीदाबाद जिले को सम्मान देने का काम किया है। राजीव जेटली पिछले लंबे समय से शहर के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से अपना योगदान दे रहे हैं। वहीं पार्टी की मजबूती के लिए भी वे लगातार अहम भूमिका अदा रहे हैं।

राकेश भाटिया ने बताया कि इस औपचारिक भेटवार्ता के दौरान उनकी संस्थ्या के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली के साथ बड़खल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को लेकर गहनता के साथ चर्चा की। इस विशेष मुलाकात के दौरान राजीव जेटली ने बन्नूवाल वैलफेयर एसोसिएशन द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो की जमकर सराहना की। राजीव जेटली ने कहा कि बन्नूवाल वैलफेयर एसोसिएशन द्वारा बुजुर्गो के लिए निशुल्क टिफीन सेवा,बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा और अल्पाहार की सेवा लंबे समय से चलाई जा रही है।

इसके अलावा एसोसिएशन द्वारा चलाए जा रहे निशुल्क फिजियोथैरेपी सेंटर का शहर के लोगों को खूब लाभ मिल रहा है। उन्होंने एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों को आश्वासन दिया कि वे समाजसेवा के कामों में संस्था को निरंतर अपना योगदान देते रहेंगे। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान राकेश भाटिया के साथ तिलकराज भाटिया,सुशील भाटिया,राजन भाटिया,वंदना मल्होत्रा,संजीव ग्रोवर,संजय अरोड़ा,दिनेश भाटिया,रेनू राजन भाटिया और शशि भाटिया विशेष रूप से उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *