Breaking News
WhatsApp Image 2024 01 24 at 2.51.23 PM

खुलेआम सरकारी मान्यता प्राप्त गर्भपात केन्द्र का बोर्ड लगाने पर महिला एवं बाल विकास परिषद ने जारी किए लीगल नोटिस

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:निजी अस्पताल द्वारा खुलेआम सरकारी मान्यता प्राप्त गर्भपात केन्द्र का बोर्ड लगाने पर महिला एवं बाल विकास परिषद ने जारी किए लीगल नोटिसWhatsApp Image 2024 01 24 at 2.51.23 PM
फरीदाबाद,23 जनवरी। महिलाओं व बच्चों के हित में कार्य करने वाली संस्था महिला एवं बाल विकास परिषद तथा हंस वाहिनी संस्था द्वारा एनएच- तीन स्थित एक निजी अस्पताल द्वारा अपने यहां सरकारी मान्यता प्राप्त गर्भपात केन्द्र का बोर्ड लगाने की निंदा करते हुए लीगल नोटिस जारी किया है।

महिला एवं बाल विकास परिषद के चेयरमैन डा.तरूण अरोड़ा एडवोकेट व हंस वाहिनी संस्था की चेयरपर्सन डा.मनसा पासवान ने प्रैस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि एन.एच.तीन स्थित चिमनी बाई चौक पर प्राची अस्पताल द्वारा मुख्य द्वार पर प्रबंधक द्वारा एक बोर्ड लगाया गया है। इस बोर्ड पर अस्पताल प्रबंधक ने लिखा है कि सरकारी मान्यता प्राप्त गर्भपात केन्द्र। जिसका वह पुरजोर विरोध करते है कि इस सड़क पर एक बड़ा कालेज,एक निजी व एक सरकारी स्कूल है।

जिसके रोजाना हजारों छात्र-छात्राएं आते-जाते है। जिससे छात्र-छात्राओं पर बुरा असर पड़ रहा है। डा.तरूण अरोड़ा एड़वोकेट व डा.मनसा पासवान ने लीगल नोटिस जारी किया है।

अस्पताल संचालक उक्त बोर्ड़ को तुरन्त हटाए साथ ही जिला उपायुक्त व जिला सिविल सर्जन फरीदाबाद जिले के अंर्तगत आने वाले एमपीटी सैन्टर गर्भपात करने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति लेने होती है तथा किसी विशेष परिस्थिति में गर्भपात किया जा सकता है,परन्तु अस्पताल द्वारा इस प्रकार का विज्ञापन बोर्ड लगाना ऐसा लग रहा है कि जैसे सरकार द्वारा स्लाटर हाऊस की अनुमति दी जाती है वह ही उनको भ्रूण हत्या करने की अनुमति प्रदान की गई है। अरोड़ा ने कहा कि वैसे तो सरकार बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ का नारा लिखे है,इस प्रकार का विज्ञापन बोर्ड लगाकर नारे को धूमिल करने का काम कर रहे है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *