Breaking News
WhatsApp Image 2024 10 02 at 5.38.54 PM

बलिया,गॉधी जयन्ती के अवसर पर आयोजित बालक/बालिका वर्ग वाक रेस का हुआ आयोजन

बलिया, महात्मा गॉधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती पर खेल निदेशालय उ0प्र0 के तत्वावधान में जिला प्रशासन एवं खेल कार्यालय में समन्वय से बालक एवं बालिकाओं की 05 एवं 3 किमी0 की वाक रेस प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 02 अक्टूबर 2024 को वीर लोरिक स्पोटर्स स्टेडियम में किया गया। बालक वर्ग में 49 एवं बालिका वर्ग में 30 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। WhatsApp Image 2024 10 02 at 5.38.54 PMस्टेडियम परिसर में क्रीड़ाधिकारी जवाहर लाल यादव एवं अतिथियों द्वारा झण्डारोहण के उपरान्त महात्मा गॉधी एवं लाल बहादुर षास्त्री जी के चित्र पर मार्ल्यापण किया गया। पदचाल (वाक रेस) का शुभारम्भ मुख्य अतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री राम विचार पाण्डेय जी एवं उप निदेशक नेहरू युवा केन्द्र, बलिया ने हरी झण्डी दिखा कर किया तथा रेस समाप्ति के उपरान्त बालक एवं बालिका वर्ग के प्रथम छः स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि एवं विषिष्ट अतिथि का स्वागत क्रीड़ाधिकारी श्री जवाहर लाल यादव एवं उप क्रीड़ा अधिकारी श्री अजय प्रताप साहू ने बैज एवं अंगवस्त्र अलंकृत कर किया। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में बापू के जीवन का दर्शन कराते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने की सीख करायी तथा खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की कामना के साथ मेहनत और लग्न के साथ दृणसंकल्प होकर खेल के क्षेत्र में जनपद, प्रदेश व देश का नाम रोशन करने हेतु आशिर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर लक्ष्मी प्रसाद, श्री अरविन्द्र कुमार सिंह सचिव जिला फुटबाल संध, राकेश सिंह, नवीन कुमार सिंह, गुप्तेश्वर प्रसाद आदि उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका अजय प्रताप साहू, अजय राज सिंह, प्रभात, सच्चितानन्द राय, मो0 ग्यासुद्दिन, धमेन्द्र पाण्डेय, रोहित भारद्वाज, आदि ने निभायी। जिसमें बालक वर्ग में प्रथम पवन राजभर, द्वितीय अंकित यादव तृतीय आलोक गुप्ता, चतुर्थ मुकेश सिंह, पंचम उमेश यादव व छठवे स्थान पर संदीप ठाकुर कुमार रहे। बालिका वर्ग में प्रथम महिमा यादव, द्वितीय मनीषा यादव तृतीय सुष्मिता पाण्डेय चतुर्थ प्रियंका कुमारी पंचम आर्य नन्दनी व छठवे स्थान पर सुभाश्री रहीं। संचालन मो0 जावेद अख्तर ने एवं क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261002 WA0003

देवरिया – के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में मनाई गई गांधी-शास्त्री कि जयंती

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया,भटनी। के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी, भटनी में *राष्ट्रपिता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *