Breaking News
WhatsApp Image 2024 10 02 at 5.42.06 PM

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

 

बलिया,जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किया अर्पितWhatsApp Image 2024 10 02 at 5.42.06 PM

बलिया ,जनपद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयन्ती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा कार्यालयों, विद्यालयों व अन्य संस्थाओं में महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इसके साथ ही महात्मा गांधी जी के जीवन, उनकी देश सेवा, जीवन-मूल्यों, अन्त्योदय की अवधारणा तथा राष्ट्रीय एकता व अखण्डता पर प्रकाश डाला गया।
जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी श्री डी0 पी0 सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी श्री त्रिभुवन व नगर मजिस्ट्रेट श्री इन्द्रकांत द्विवेदी ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। महात्मा गांधी जी के प्रिय भजन-‘‘वैष्णव जन तो तेने कहिये‘‘ एवं ‘‘रघुपति राघव राजा राम‘‘ का गायन किया गया।WhatsApp Image 2024 10 02 at 5.42.08 PM
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन के दौरान दोनों महापुरुषों को नमन करते हुए कहा कि सौभाग्य की बात है कि दोनों महापुरुषों का जन्म दिवस एक साथ 02 अक्टूबर को पड़ता है। उन्होंने महात्मा गांधी जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में काले व गोरे लोगों में किए जा रहे भेदभाव को देखा तथा उन्हें भी भेदभाव को सहन करना पड़ा। महात्मा गांधी जी दक्षिण अफ्रीका से भारत आकर देश को आजाद कराने का संकल्प लिया। महात्मा गांधी जी पूरे विश्व में स्वीकार्य है। महात्मा गांधी जी ने देश को आजाद कराने में अहम योगदान दिया। उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने में सभी महापुरुषों-नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, लाला लाजपत राय व चंद्रशेखर आजाद आदि ने अहम भूमिका निभाई, लेकिन महात्मा गांधी जी की भूमिका सबसे अलग थी।

महात्मा गांधी जी ने योजना बनाकर आमजन का सहयोग लेकर अपने आंदोलन से आमजन को जोड़ा। महात्मा गांधी जी ने खादी पर विशेष बल दिया। महात्मा गांधी जी ने जीवन भर सत्य व अहिंसा का पालन किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा लाल बहादुर शास्त्री जी साधारण परिवार से थे। प्रधानमंत्री के रूप में छोटे कार्यकाल में भी एक अहम छाप छोड़ी। उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों को इन दोनों महापुरुषों के जीवन दर्शन एवं सिद्धांतों को अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी श्री डी0 पी0 सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 वी0 पी0 द्विवेदी ने भी दोनों महापुरुषों के जीवन दर्शन एवं सिद्धांतों पर प्रकाश डाला।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261002 WA0003

देवरिया – के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में मनाई गई गांधी-शास्त्री कि जयंती

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया,भटनी। के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी, भटनी में *राष्ट्रपिता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *