बलिया, उत्तर प्रदेश। नगर क्षेत्र स्थित नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जीराबस्ती ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता को सिद्ध किया है। वर्ष 2024-25 के घोषित परीक्षा परिणामों में विद्यालय का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत और इंटरमीडिएट परिणाम 82% रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
🥇 हाईस्कूल में अव्वल रहे ये छात्र
हाईस्कूल परीक्षा में:
-
प्रवीण कुमार ने 89% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
-
सुमित वर्मा ने 86% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया।
-
सूरज वर्मा ने 84% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पाया।
🥈 इंटरमीडिएट में लड़कियों का जलवा
इंटरमीडिएट परीक्षा में:
-
स्नेहा सिंह ने 80% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
-
रोशन प्रजापति ने 76% अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे।
-
कशीष शर्मा ने 74% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
🎉 विद्यालय में खुशी का माहौल
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमशरण मिश्र ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि यह सफलता आचार्यगणों के अथक परिश्रम, विद्यार्थियों की लगन और अनुशासित वातावरण का परिणाम है। सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य ने अगली कक्षाओं में और भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा दी और सभी शिक्षकों को अगले सत्र के लिए पूरी ऊर्जा के साथ लगने की सलाह दी।
👨🏫 उपस्थित शिक्षकगण
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य राम कुमार यादव, श्री हरेंद्र नाथ मिश्र, हरेराम, घनश्याम पांडे, संजय मिश्र, नमो नारायण, अभय, रामकृष्ण सिंह, विनोद, अजीत श्रीवास्तव, उमेश सहित सभी आचार्यगण उपस्थित रहे।