Breaking News
WhatsApp Image 2025 04 26 at 5.47.27 PM

बलिया: खाद्य सुरक्षा विभाग ने पनीर निर्माण इकाई पर मारा छापा, लिए चार नमूने

IBN NEWS बलिया डेस्क

बलिया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ और सहायक आयुक्त आजमगढ़ मंडल के निर्देश पर जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को जगदीशपुर बलिया स्थित न्यू पंकज डेयरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी की।

छापेमारी में लिए गए चार नमूने

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय के नेतृत्व में, खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोविन्द यादव (आजमगढ़) और विजय प्रकाश (मऊ) की टीम ने मौके से कुल चार नमूने संग्रहित किए। इनमें शामिल हैं:

  • पनीर – 02 नमूने

  • स्कीम्ड मिल्क पाउडर – 01 नमूना

  • स्टार्च – 01 नमूना

सीज की गई सामग्री

कार्रवाई के दौरान निम्न सामग्री सीज की गई:

  • 58 किलोग्राम स्कीम्ड मिल्क पाउडर, कुल मूल्य ₹22,040

  • 15 किलोग्राम स्टार्च, ₹90 प्रति किलोग्राम की दर से कुल मूल्य ₹1,350

सभी सीज सामग्री खाद्य कारोबारकर्ता के अभिरक्षा में सुरक्षित रखी गई है।

आगे की कार्रवाई

टीम ने बताया कि सभी लिए गए नमूनों को परीक्षण हेतु भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार वैद्यानिक कार्रवाई की जाएगी। अगर नमूनों में गुणवत्ता मानकों की कमी पाई जाती है, तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

नियमित कार्रवाई जारी रहेगी

खाद्य सुरक्षा विभाग ने जानकारी दी कि यह अभिसूचना आधारित कार्रवाई है, और आगामी दिनों में भी रंगीन मिठाइयों, पनीर व खोया उत्पादों की गुणवत्ता जांच के लिए 06 मई तक जिलेभर में नियमित नमूना संग्रहण अभियान चलता रहेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …