Breaking News
WhatsApp Image 2025 04 26 at 6.29.56 PM

मीरजापुर: एम्बुलेंस पर पलटी गिट्टी लदी ट्रक, गर्भवती महिला समेत चार की मौत, दो घायल

IBN NEWS रिपोर्ट

मीरजापुर — वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित अहरौरा थाना क्षेत्र के हिनौता ग्राम सभा के छातो हनुमान घाटी के पास शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। एक प्राइवेट एम्बुलेंस और गिट्टी लदे ट्रक में भिड़ंत के बाद ट्रक एम्बुलेंस पर पलट गया, जिससे एम्बुलेंस सवार छह में से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनभद्र के लोढ़ी गांव से एक गर्भवती महिला हीरावती देवी (25 वर्ष) को इलाज के लिए वाराणसी ले जाया जा रहा था। एम्बुलेंस में हीरावती देवी के साथ उनके पति कौशल उर्फ भाई लाल, सास मालती देवी (40 वर्ष), और अन्य लोग मौजूद थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने एम्बुलेंस को पीछे से टक्कर मार दी और फिर ट्रक गिट्टी समेत एम्बुलेंस पर पलट गया।

बचाव कार्य

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और दबे हुए घायलों व मृतकों को बाहर निकाला गया।

मृतकों और घायलों की पहचान

चार मृतकों में शामिल हैं:

  • सुरज बली खरवार (27 वर्ष), निवासी कनहरा थाना ओबरा, सोनभद्र

  • हीरावती देवी पत्नी कैशल खरवार (25 वर्ष), निवासी कनहरा थाना ओबरा, सोनभद्र

  • मालती देवी पत्नी जगवन्त (40 वर्ष), निवासी कोठी पियार थाना जुगैल, सोनभद्र

  • रामू (पता स्पष्ट नहीं)

गंभीर रूप से घायल:

  • कौशल कुमार खरवार, निवासी कनहरा, सोनभद्र

  • भंडारी शर्मा, निवासी संत नगर गुरमा, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र

दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, उपजिलाधिकारी चुनार राजेश वर्मा, सीओ मड़िहान मुनेंद्र पाल सिंह, सीओ चुनार मंजरी राव, और तहसीलदार योगेंद्र शरण शाह मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य का निरीक्षण किया।

आगे की कार्रवाई

पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उपजिलाधिकारी चुनार राजेश वर्मा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया था, जिससे दो लोगों की जान बचाई जा सकी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …