रिपोर्ट: जीतेन्द्र कुमार चौबे, IBN NEWS
बलिया। प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बलिया में महिला एवं बाल सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत सखी वन स्टॉप सेंटर के नवनिर्मित भवन और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के नवीनीकरण भवन का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर जिले के अनेक वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान केंद्र की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों की जानकारी अधिकारियों ने दी।
✅ महिलाओं के लिए सशक्त सहायता केंद्र
जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज ने जानकारी दी कि वन स्टॉप सेंटर का उद्देश्य है:
-
घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं और बच्चियों को
-
आश्रय (अल्पावास)
-
मनोवैज्ञानिक और विधिक परामर्श
-
चिकित्सा परामर्श
-
कानूनी सहायता एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना।
-
यह सेंटर महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान कर सम्मानजनक पुनर्वास की दिशा में कार्य करेगा।
✅ बाल सुरक्षा के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन-1098
चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के नवीनीकरण भवन का भी लोकार्पण किया गया। अधिकारी ने बताया कि इसका कार्य है:
-
लावारिस, गुमशुदा, संकट में फंसे बच्चों की देखभाल
-
मेडिकल परीक्षण के उपरांत बच्चों को
-
उनके माता-पिता को सुपुर्द करना या
-
राजकीय बाल गृह में दाखिल करना
-
यह सेवा बच्चों की सुरक्षा व पुनर्वास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
✅ समारोह में मौजूद रहीं महिला अधिकारीगण
इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक प्रिया सिंह, HUB की जिला मिशन कोऑर्डिनेटर सुश्री अंजली सिंह, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर आकांक्षा राय, सहित वन स्टॉप सेंटर, HUB और चाइल्ड हेल्पलाइन के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।